अनूपपुर: अनूपपुर में फिर दिखे दो समूहों में बंटे 4 हाथी, फसलों को नुकसान, ग्रामीणों में दहशत
अनूपपुर जिले में एक बार फिर चार हाथियों का दल दो समूहों में बंटकर पहुंच गया है। शुक्रवार रात डिंडौरी और मरवाही की सीमा पार कर हाथियों ने जिले में प्रवेश किया और विभिन्न गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचाया। तीन हाथियों का समूह राजेंद्रग्राम वन क्षेत्र के गेढीआमा जंगल में डेरा डाले हुए है, जबकि एक अकेला नर हाथी जैतहरी क्षेत्र के धनगवां जंगल में ठहरा है।