मालथोन: इटवा वार्ड के रहवासी पानी को लेकर कर रहे जद्दोजहद, दूर दराज के क्षेत्र से पानी लाने के लिए मजबूर
Malthon, Sagar | Jun 20, 2026 नगर परिषद मालथौन के वार्ड 14 , रानी लक्ष्मीबाई ,इटवा में पेयजल संकट को लेकर रहवासी परेशान है। वार्डवासियों द्वारा मालथौन में आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद भी नप द्वारा समस्या का निराकरण नही किया गया। वार्ड वासी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। शिकायतकर्ता अंशुराजा बुन्देला ने बताया कि सागर कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन दिया है।