बाँके बाजार प्रखंड के बालासोत से करमाईन जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य में घटिया ईंट के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के महज एक महीने के अंदर ही सड़क किनारे लगाए गए ईंट पूरी तरह से टूटने लगे हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को बताया कि सड़क के किनारे लगाए गए ईंट कमजोर और घटि