सिवनी: खैरी पंचायत में नाली का पानी बना मुसीबत, पीड़ितों ने लगाए भेदभाव के आरोप, कच्चे मकानों में घुस रहा गंदा पानी
Seoni, Seoni | Jun 23, 2026 सिवनी जनपद की ग्राम पंचायत खैरी में नाली के पानी से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। आरोप है कि गंदा पानी कच्चे मकानों में घुस रहा है, जिससे कई परिवार प्रभावित हैं। मंगलवार को पीड़ितों ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला का मकान तोड़ दिया गया, जबकि पक्के निर्माण पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि वे तीन बार शिकायत कर चुके हैं।