बीना: मस्जिद वार्ड से मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस, सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Sep 5, 2025 शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिद वार्ड से मुस्लिम समाज के द्वार जुलूस निकाला गया। जिसमें छोटे बड़े बूढ़े हाथों में इस्लामी झंडा देकर चल रहे थे और नबी की शान में नात गुनगुना रहे थे। जुलूस पुराना बस स्टैंड ,गांधी चौराहा सर्वोदय चौराहा अंबेडकर तिराहा, पुरानी गल्ला मंडी से कच्चा रोड होते हुए वापस मस्जिद वार्ड में समाप्त होगा।