बीना: ग्राम पतरिया आगासौद में मवेशी से टकराकर बाइक सवार दो घायल, गंभीर महिला सागर रेफर
Bina, Sagar | Sep 5, 2025 35 वर्षीय विमला निवासी जवाहर वार्ड एवं मोनू अहिरवार निवासी शिवाजी वार्ड जो रात में बाइक से बिना आ रहे थे तभी ग्राम पतरिया आगासोद में सड़क पर बैठे मवेशी से टकराने से दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों घायलों को रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते विमला अहिरवार को सागर रेफर किया गया।