बीना: नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी का पर्व, मस्जिद वार्ड जामा मस्जिद से निकलेगा जुलूस
Bina, Sagar | Sep 5, 2025 आज मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद मिलादुन्नबी है। मुस्लिम समुदाय के द्वारा आज यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को देखते हुए मुस्लिम युवाओं ने जामा मस्जिद एवं गलियों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा जहां गुरुवार को बाइक रैली निकाली तो वहीं आज दोपहर को मस्जिद वार्ड से धूमधाम से जुलूस निकाला जाएगा।