पकड़ी दयाल: पकड़ी दयाल के नाबालिक मजदूर को महाराष्ट्र ले जाकर कराया गया खतरनाक काम, पैर कटा, इलाज से मुकरा ठीकेदार
पकड़ीदयाल के नाबालिग मजदूर को महाराष्ट्र ले जाकर कराया गया खतरनाक काम, पैर कटा, इलाज से मुकरा ठिकेदार श्रम कानूनों और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला पकड़ीदयाल प्रखंड के चैता पंचायत अंतर्गत हसनाबाद गांव से सामने आई है। यहां के एक नाबालिग लड़के को सिरहा पंचायत के मठिया गांव निवासी ठिकेदार अशोक साह बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र के पूना चीनी मिल में मजदूरी कराया था