दुर्ग: जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा
Durg, Durg | Jul 16, 2025 जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पंचायतों को शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हनन रोका जाए और सरपंचों व सचिवों पर ठेकेदारों अथवा अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव डालने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए।