बाड़ी शहर से गुजर रहे हाईवे 11बी पर सरमथुरा रोड स्थित बामनी नदी के पास एक सड़क हादसा हुआ है। इसमें तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को बाड़ी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में 40 वर्षीय रामदुलारे पुत्र कन्हैयालाल कुशवाह निवासी कच्छपुरा ने ब