बांसडीह: सहतवार कस्बे में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर अध्यक्ष सरिता सिंह ने लोगों को जागरूक किया
Bansdih, Ballia | Sep 25, 2025 सहतवार कस्बे में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत के अध्यक्ष सरिता सिंह ने बृहस्पतिवार के दिन स्वच्छता अभियान चलाते हुए नगर पंचायत के लोगों को जागरूक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि खुले में कूड़ा कचरा न फेके। डस्टबिन का प्रयोग करें। ताकि नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके।