दरभंगा: दरभंगा मंडल कारा में तैनात महिला सिपाही ने पति से तू तू मैं मैं के बाद खाया जहरीला पदार्थ, डीएमसीएच में चल रहा है इलाज
पति से तू-तू,में-में होने पर एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर पति ने आनन-फानन में महिला को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। सिपाही की पहचान मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश पासवान की पत्नी दुर्गा कुमारी (28) के तौर पर हुई है। जो दरभंगा मंडलकारा में तैनात है।