दरभंगा: लोक सभा आम निर्वाचन,2024 पर सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ डीएम ने की बैठक
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर सेवा सामग्री की आपूर्ति, विपत्रों के भुगतान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सभी वरीय पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमे उन्होंने कई निर्देश दिए।