दरभंगा: 86-केवटी एवं 87-जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष मतदाता के मुकाबले महिला मतदाता का मतदान प्रतिशत रहा अधिक
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंश भाग अन्तर्गत 86-केवटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल - 3,04,192 पुरुष ,महिला और ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिनमें 77,876 पुरुष मतदाता, 89,670 महिला मतदाता कुल - 1,67,546 मतदाताओं ने 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।