दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शराब पीने के मामले में व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा
दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शराब पीने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजकुमार महतो है जो सुंदरपुर छठी पोखर का रहने वाला है। वही जिस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है उसे उसके घर से ही पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।