दरभंगा: दरभंगा के रामभद्रपुर में जन स्वराज पार्टी की पहली जिला स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन,200 से अधिक के सदस्यगण के रहे मौजूद
दरभंगा के रामभद्रपुर गांव में पहली बार जन स्वराज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय बैठक में 200 से अधिक सदस्य मौजूद थे। सभी सदस्यों को जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं हुई और रणनीति भी बनाई गई।