चौगाईं: ठोरी पाण्डेयपुर में बसंत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सदर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Chaugain, Buxar | Feb 18, 2024 ठोरी पाण्डेयपुर में शनिवार को बसंत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से सामाजिक समरसता कायम होती है। एक दूसरे के विचारों का सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि बसंत महोत्सव हमारी संस्कृति की पहचान है।