चौगाईं: ठोरी पांडेपुर में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
Chaugain, Buxar | Feb 15, 2024 ठोरी पांडेपुर में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में गुरुवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या धाम के किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के उपरांत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया है। इस दौरान कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ती हो जाती है।