चौगाईं: खेवली में शराब पीकर हंगामा करते तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट
Chaugain, Buxar | Feb 13, 2024 खेवली में शराब पीकर हंगामा करते तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट भेज दिया। गिरफ्तार युवक खेवली गांव निवासी भीखम यादव, रामाशंकर यादव एवं राकेश कुमार सिंह है। मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया कि तीन युवक शराब की सेवन कर हंगामा मचा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष ने तीनों शराबी को धर दबोचा।