महनार: बिजली तार की चपेट में आया ट्रैक्टर, गेहूं में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, विभाग पर लापरवाही का आरोप
महनार प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी पंचायत स्थित बहलोलपुर दियारा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सड़क किनारे कई दिनों से टूटे पड़े बिजली तार की वजह से गेहूं के बोझा लदे एक ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर जैसे ही उस स्थान से गुजर रहा था, नीचे लटके बिजली तार के संपर्क में आते ही चिंगारी निकली और देखते ही देखते ट्रैक