बेंगाबाद: मुंडहरी मोड़ पर दो कारों की टक्कर, 5 घायल, 3 गंभीर, सड़क जाम, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चपूआडीह मुंडहरी मोड़ पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। रविवार को 10 बजे सभी घायलों का इलाज बेंगाबाद सीएचसी में चल रहा था।जानकारी के अनुसार, एक कार देवघर से गिरिडीह की ओर आ रही थी। तभी मुंडहरी मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।