बहराइच: ईदगाह व गुल्लाबीर मंदिर का एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के दिए निर्देश
सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने गुरुवार सुबह बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला ने बुधवार रात्रि 12 बजे के करीब ईदगाह व गुल्लाबीर मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी निर्देश दिए हैं कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पूरी सतर्कता बढ़ती जाए ताकि कोई अप्रिय घटना या झगड़े की स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान एसपी ने फिक्स पिकेट ड्यूटी का भी जायजा लिया।