बहराइच: भवनियापुर के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा कोतवाली के बहराइच- रुपईडीहा हाईवे के भवनियापुर के पास बुधवार दोपहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मटेरा थाने के गौरा धनौली निवासी 60 वर्षीय राम सेवक पुत्र बाबू राम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे। वहीं रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जा रहा है। जाँच जारी