बहराइच: चिलवरिया में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल, ट्रैक्टर की किश्त जमा करने आए थे दोनो भाई
चिलवरिया में बुधवार रात में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया । घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने एक घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल है। उसे भर्ती कर इलाज चल रहा है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।