पटना ग्रामीण: अगमकुंआ: विधायक श्याम रजक के करीबी कारोबारी दिलीप कुमार को बदमाशों ने मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जदयू विधायक श्याम रजक के करीबी व छड़ और गिट्टी के कारोबारी 40 वर्षीय दिलीप कुमार को मंगलवार की रात अपराधियों ने उनके घर की गली में ही गोली मार दी और फिर अपराधी घर के पहले तल्ले तक जाग घुसे। वहीं इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे से ही इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है