उदयपुर जिले के दरोली मंडल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के नेतृत्त्व और विधानसभा प्रभारी आशीष हल्दिनियां के सानिध्य में विरोध प्रदर्शन हुआ। सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार दरोली मंडल के माल की टुस, गुपड़ी व दरोली पंचायत मुख्यालय पर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।