बीना: ग्राम हिरानछिपा से 63 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Bina, Sagar | Apr 20, 2025 पुलिस को हिरानछिपा में अवैध शराब की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बिना थाने से जवानों ने गांव के एक मकान में छापा मार कार्रवाई की। जहां पर घर के दीवार से लगकर दो व्यक्ति खड़े हुए थे जिनके पास बड़ी मात्रा में शराब रखी हुई थी और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दो भाई गणेशाराम एवं नीरज प्रजापति निवासी ग्राम हिरानछिपा को गिरफ्तार कर लिया।