बीना: ग्राम लखाहार में खेत की नरवाई में लगी आग, रिफाइनरी जे पी और नगर पालिका की दमकल ने आग पर पाया काबू
Bina, Sagar | Apr 19, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखहर में अज्ञात कारणों के चलते खेत की नरवाई में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज हवा के चलते आग गांव तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही मौके पर बीना रिफाइनरी जेपी पावर प्लांट एवं नगर पालिका बीना से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।