दरभंगा: दरभंगा जिला अधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मुहर्रम के नवमी एवं दशमी तिथि को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के नेतृत्व में मुहर्रम के नवमी एवं दशमी तिथि को लेकर लहेरियासराय से फ्लैग मार्च निकाला गया । लहेरियासराय से निकलकर फ्लैग मार्च विभिन्न सड़क के माध्यम से होते हुए दरभंगा टावर पहुंची । जहां मौजूद आला अधिकारियों ने कई बातों की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे मीडिया को प्रदान की।