खगौल: दानापुर के नासरीगंज निमतल में प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन
दानापुर क्षेत्र के नासरीगंज निमतल वार्ड संख्या-35 स्थित पुरानी देवी मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मंदिर परिसर से निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा