धार: मनावर की साक्षी जमरा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, राष्ट्रीय स्तर पर चयन
Dhar, Dhar | Aug 20, 2025 मनावर की साक्षी जमरा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित.धार जिले के मनावर की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा साक्षी जमरा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अलीराजपुर में आयोजित चौथी ईएमआरएस राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साक्षी ने 3 किलोमीटर रेस वॉक में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।