कटंगी: प्रदेश के 155 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, कटंगी एसडीएम के.सी. ठाकुर खरगोन भेजे गए
सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने 15 जून को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 155 अधिकारियों, प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों का प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में बालाघाट जिले के कटंगी अनुविभाग के एसडीएम के.सी. ठाकुर का नाम भी शामिल है। उन्हें खरगोन जिला स्थानांतरित किया गया है।