शहर के हृदय स्थल स्थित भोपाल क्लब मैदान में लगे तिब्बती बाजार पर शुक्रवार दोपहर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। नगर निगम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मैदान में लगी अस्थाई दुकानों को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ करी।कई दुकानदार अपने सामान को समेटने में जुट गए। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।