पेटरवार: खेतको नहर रोड पर कार-बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको नहर रोड पर कार संख्या JH10G-1972 और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।शनिवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि यह घटना 26 जून की देर शाम की है। हादसे में खेतको निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार के माथे में गहरी चोट आई है।