बिलासपुर सदर: रावमापा छात्र बिलासपुर में राज्य शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, एसोसिएशन के सचिव संजीव ठाकुर रहे मुख्य अतिथि
छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन मौके पर एचपीएससीए के कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश व राज्य सचिव संजीव ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत किया। इस दौरान आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अतिक्ष ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि विपिन कुमार द्वितीय, पलक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया