गौरिहार: हर्रई में एक साल से पेयजल संकट, सरपंच ने जनपद सीईओ, जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर पर लगाए उदासीनता के आरोप
ग्राम पंचायत हर्रई की सरपंच गोमती प्रजापति ने आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत सीईओ और जिला कलेक्टर की कथित उदासीनता के कारण गांव के लोग पिछले एक वर्ष से पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने रविवार को शाम 4 बजे कहा है कि कई बार शिकायत और मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है