दुधि: खोखा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, नशे में धुत दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी तहसील क्षेत्र में बुधवार को खोखा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक हाथीनाला की ओर जा रहे थे। और शराब के नशे में तेज गति से बाइक चला रहे थे। खोखा मोड़ के पास चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया।