फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम सात बजे एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर गांव की ही एक महिला ने घर में घुसकर लाठी डंडे से हमला कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल हुई महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह ने उसका इलाज किया। रात्रि साढ़े आठ बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल आई महिला ने अपनी आपबीती सुनाई।