ग्राम पंचायत मानी, मण्डल प्रतापपुर में मानी जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक शकुंतला पोर्ते द्वारा किया गया।इस दौरान विधायक ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।