कानपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह घोटाले में फर्म को ब्लैकलिस्ट किया गया, अगले 5 साल तक सरकारी कार्य में हिस्सा नहीं ले सकेगी
सीडीओ दीक्षा जैन ने बुधवार 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि,कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के प्रकरण में जांच के बाद अव्यवस्था और घोटाला सामने आया है। जिला प्रशासन ने लापरवाह आयोजनकर्ता फर्म पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अगले पांच साल तक यह फर्म किसी भी सरकारी काम में हिस्सा नहीं ले सकेगी।