बासोदा: ग्राम बेहलोट के महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया
Basoda, Vidisha | Dec 13, 2024 गंजबासौदा के ग्राम बेहलोट में शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंजबासौदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।