बासोदा: बासौदा के पशु अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज
Basoda, Vidisha | Dec 12, 2024 बासौदा के पशु अस्पताल में घुसकर एक आरोपी द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी डॉक्टर की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना बुधवार दोपहर करीब 12:00 की बताई जा रही है।