नरवर: धमधोली में विकास कार्यों की खुली पोल, सड़कों पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल
ग्राम पंचायत धमधोली में जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। गांव की गलियां और सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी दिखाई दे रही हैं।