जसवंतनगर: जसवंतनगर में बीएसएफ से सेवानिवृत्त सूबेदार का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर
भारतीय सीमा सुरक्षा बल BSF से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होकर लौटे विद्याराम यादव का नगरवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। जसवंतनगर से पैतृक गांव ज्वालापुर तक रैली निकालकर पुष्पवर्षा की गई और "भारत माता की जय" के नारे गूंजे। सेवानिवृत विद्याराम यादव के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे। उनका नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।