खैर। तहसील खैर के अधिकारियों की कार्यप्रणाली व काम काज में ढुलमुल रवैया के खिलाफ अधिवक्ताओं की दो माह से चली आ रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो सकती है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं व अधिकारियों के मध्य हुई वार्ता व विचार विमर्श के वाद बनी सहमति से अधिवक्ता संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने सोमवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर मंगलवार से काम काज किए जाने की बात कही है।