दरभंगा: दरभंगा के लहेरियासराय में सांसद ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन
दरभंगा के सांसद डॉ . गोपाल जी ठाकुर लहेरियासराय के बलभद्रपुर में अपने आवासीय कार्यालय परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे। जिन्होंने अपनी शिकायत सांसद को सुनाई। सांसद ने शिकायत सुनकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यह कार्यक्रम शनिवार को दिन के 12 बजे आयोजित हुईं।