नांगलोई: दिल्ली के नांगलोई इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 4 बदमाशों में से तीन घायल हो गए, जिन्हें पकड़ लिया गया। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने इस बारे में बताया कि पकड़े गए अपराधी उसी गिरोह के सदस्य हैं, जो दो दिन पहले पुलिस के साथ हुई हॉट चेज के दौरान फायरिंग कर भाग निकले थे।