पंजाबी बाग: नांगलोई: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल
बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश को गोली लगी है। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन पर पहले से पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप हैं। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने 25 अक्टूबर शनिवार की सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, तीनों ही बदमाश उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।