पीसांगन: बोलेरो चढ़ाकर हमला, पूर्व सरपंच समेत कई ग्रामीण घायल, मांगलियावास थाना क्षेत्र के डूमाडा गांव की घटना
बुधवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो चढ़ाकर हमला, पूर्व सरपंच समेत चार ग्रामीण घायल अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के डुमाड़ा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। बुधवार को विरोध कर रहे लोगों पर कथित तौर पर वार्ड पंच के परिजनों ने बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी।