किशनगंज: किशनगंज में शारीरिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत किया गया, दी गई शुभकामनाएँ
किशनगंज कस्बे में शारीरिक शिक्षा संघ के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पूरणमल नागर का स्वागत किया गया। जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली। शारीरिक शिक्षक इरफान अली ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष चेतन पारीक और संगठन मंत्री शिवराज चौधरी ने सर्वसम्मति से पूरणमल नागर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।